Uttar Pradesh News : रामपुर एसपी अनिल कुमार सिसोदिया को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बुके, शॉल एवं कृपाण भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही राधा रोड पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नए भवन के निर्माण/स्थानांतरण पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नया कार्यालय शहर की भीड़भाड़ से अलग और जनता के लिए सुविधाजनक स्थान पर है। यहां आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सहजता से पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया का सरल एवं मिलनसार स्वभाव, आमजन से संवाद करने का तरीका और जनता के प्रति सहज व्यवहार सराहनीय है। यही कारण है कि पुलिस विभाग के प्रति लोगों में विश्वास और सकारात्मक भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर अशोक राठौड़ तथा मंडल महामंत्री भाजपा देवेंद्र सिंह राजपाल साथ रहे। अनिल कुमार सिसोदिया को नए कार्यालय के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


Subscribe to my channel