बैंक ऑफ इंडिया के अरेरा हिल्स स्थित सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया के अरेरा हिल्स स्थित सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।जिले की सभी बैंक शाखाओं में प्रत्येक शुक्रवार विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में आने वाले आवेदकों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी शिकायत अनुत्तरित अथवा अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।




Subscribe to my channel