IC News and Media House Private Limited


Bhopal

एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान संभागायुक्त ने दिए निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 20 अगस्त गुरूवार से पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले ”एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव” अभियान का भोपाल संभाग में शासन के निर्देश अनुसार सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए और इसका किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। संबंधित विभाग पूर्ण समन्वय से कार्य करें और इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएं। संभागायुक्त ने बुधवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्य दिशा निर्देश दिए। रबी वर्ष 2026 – 27 में उर्वरक के संतुलित एवं विवेक पूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी फसल हेतु आवश्यक उर्वरक सुव्यवस्थित रूप से अग्रिम उपलब्ध कराने, ई-विकास प्रणाली के टोकन जनरेट करने साथ ही पोर्टल में उपलब्ध सभी सुविधाओं को किसानों तक पहुँचाने, सभी किसानों के फार्मर आईडी बनवाने, लंबित प्रकरणों के निराकरण, पैक्स में अधिकाधिक किसानों को सदस्य बनाने तथा केसीसी सेचुरेशन के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रदेशव्यापी एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण, पैक्स सदस्यता कार्यक्रम, ग्राम पंचायतों में किसानों के फार्मर आईडी बनाना आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान में प्रमुख रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की भूमिका रहेगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button