Madhya Pradesh News : UCC के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष छतरपुर द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन
रिपोर्टर मुहम्मद उजैफा जिला छतरपुर
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को जमीयत उलेमा-ए-हिंद, जिला छतरपुर की ओर से UCC (समान नागरिक संहिता) के विरोध में माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय, छतरपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से UCC को लेकर अपनी आपत्तियों एवं चिंताओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए संवैधानिक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा की मांग की गई।

इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद जिला छतरपुर के अध्यक्ष मौलाना आमिर इशाअती सचिव हाफिज बिलाल साहब, इफ्तिखार भाई, शादाब भाई, वसीम भाई सहित जमीयत के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर कुछ महिला प्रतिनिधि (मस्तूरात) भी उपस्थित रहीं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हुए संविधान में प्रदत्त अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की।

Subscribe to my channel