IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : दिन में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹3,390 नगद बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 को ग्राम बरवा खुर्द में मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 19.08.2026 को सूचना के आधार पर जवाहर लाल इण्टर कॉलेज से करीब 300 मीटर आगे नहर रोड के किनारे से अभियुक्त 1. मंजेश साहनी पुत्र गोपाल साहनी निवासी बेलवा टिकर, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 24 वर्ष एवं 2. युसुफ अली पुत्र वकील निवासी ग्राम करमहा, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु, एक जोड़ी पायजेब सफेद धातु, आभूषण बेचने के उपरान्त शेष ₹3,390/- नगद तथा जेवरात की खरीद की 04 पर्चियां बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.मंजेश साहनी पुत्र गोपाल साहनी निवासी बेलवा टिकर, थाना घुघली, जनपद महराजगंज।
2.युसुफ अली पुत्र वकील निवासी ग्राम करमहा, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज।

वांछित अभियुक्त
राहुल पाण्डेय उर्फ मयंक पाण्डेय पुत्र रविन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम हरखपुरा टोला सोनबरसा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज।

बरामदगी
-एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु।
-एक जोड़ी पायजेब सफेद धातु।
-₹3,390/- नगद।
-जेवरात की खरीद की 04 पर्चियां।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 सभाजीत सिंह
2.उ0नि0 अजय कुमार सिंह
3.का0 अमित कुमार यादव
4.का0 जियालाल राजभर
5.का0 रतन जायसवाल
6.रि0का0 विशाल गुप्ता

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button