IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

गाजियाबाद: 14वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय बॉक्सर प्रथम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और पुलिस पर लीपापोती का आरोप

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र स्थित महागुन सोसायटी में 18 वर्षीय होनहार बॉक्सर प्रथम की 14वीं मंजिल से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। देहरादून से एक दिन पहले ही अपने परिवार के पास लौटे प्रथम की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का सीधा आरोप है कि यह कोई हादसा या खुदकुशी नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। रहस्यमयी बुलावा और चीखें: देहरादून में रहकर पिछले दो साल से पढ़ाई और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहा 18 वर्षीय प्रथम घटना से एक दिन पहले ही आया था। परिजनों का कहना है कि वेव सिटी के पास स्थित महागुन सोसायटी की 14वीं मंजिल पर उसे बुलाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले सोसायटी में जोर-जोर से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें सुनाई दीं और लोग जब तक बाहर निकलकर देख पाते, तब तक प्रथम नीचे गिर चुका था।

बैग से मिली युवती की तस्वीरें: पीड़ित परिवार का दावा है कि प्रथम के बैग से एक लड़की की तस्वीरें मिली हैं। परिजनों का कहना है कि यदि कोई विवाद या बात थी, तो परिजनों से शिकायत की जा सकती थी, लेकिन सीधे 14वीं मंजिल से फेंक देना सुनियोजित हत्या को दर्शाता है।
कवि नगर पुलिस पर गंभीर आरोप: परिजनों ने कवि नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश जताया है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

परिवार को उचित समय पर सूचना दिए बिना ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग: घर के इकलौते बेटे की इस दर्दनाक मौत के बाद मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button