IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को समय करीब 16:40 बजे थाना परसामलिक क्षेत्र के बहद ग्राम खैरहवा दूबे से 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की गई। बरामद यूरिया खाद को धारा 113 कस्टम एक्ट के अंतर्गत दाखिल किया गया है, जिसे अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जाएगा।

बरामदगी का विवरण
05 बोरी भारतीय यूरिया खाद
धारा 113 कस्टम्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.का0 रामप्रवेश गौड़ थाना परसामलिक
2.का0 लालजी यादव
3.का0 सुजीत निर्मल

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button