Rajasthan News : घर मे छुपी शेफ महिलाओ ने दिल जीत लिया – नरगीस कायमखानी

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
– मुस्लिम महिलाओं ने एक से बढकर एक बनाए पकवान
– रूकसाना बानो व तब्बसूम खान रही प्रथम
– वेस्ट से बेस्ट में कुलसुम बानो व रिहाना खान रही प्रथम
आबूरोड। घरों में एक से बढकर एक शेफ छुपी होती है बस उनको आगे बढने का मौका मिलना चाहिए और आज वो मौका मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी ने दिया ओर इस मोके का पूरा फ ायदा उठाते हुए मुस्लिम महिलाओं ने एक से बढकर एक डिश बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उक्त उदगार जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मोके पर आयोजित खाना- खजाना प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगीस कायमखानी ने कहे। प्रतियोगिता में मुस्लिम महिलाओं ने बडी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता में रूकसाना सउद अहमद व तब्बसूम मोहम्मद सादिक रही प्रथम, वेस्ट से बेस्ट सजावटी प्रतियोगिता में कुलसुम बाना फि रोज खान व रेहाना खान आमीर खान रही प्रथम वही सजावटी सलाद प्रतियोगिता में सबनुर खलील भाटी व शिफा मोहम्मद चांद मोयल रही प्रथम। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मोके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी आबूरोड द्वारा 10 दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खाना- खजाना, वेस्ट से बेस्ट व सजावटी सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगीस कायमखानी, कुलसुम बानो व निर्णायक सीआईटी कॉलेज की प्राचार्या डा. रूकसाना सेफ ी व व्याख्यता रिजवाना खान का कमेटी की तरफ से स्वागत सत्कार किया गया। प्रतियोगिता संयोजक अलिसा मंसुरी, मुनीर जहां, परवीन बानो ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 33 टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बिना आग जलाए कोई भी डिश बनानी थी। जिसमे महिलाओं व युवतियों द्वारा एक से बढकर एक डिश बनाई गई। प्रतियोगिता के निर्णायक सीआईटी कॉलेज की प्राचार्या डा. रूकसाना सेफ ी व व्याख्यता रिजवाना खान द्वारा सभी डिशओ को चख कर निर्णय दिया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये साथ ही मुस्लिम यूथ कमेटी द्वारा सभी भाग लेने वाली महिलाओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक डा. रूकसाना सेफ ी व व्याख्यता रिजवाना खान ने भी सभी प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया। समारोह मे मुस्लिम समाज की महिला एडवोकेट कुलसुम बानो को सामाजिक क्षैत्र मे 15 अगस्त पर रेवदर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित होने पर उनका भी मुस्लिम वक्फ कमेटी द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया। मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान ने आए हुए अतिथियो व प्रतियोगियो का आभार व्यक्य किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मुनीरजहां ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था अलिसा मंसुरी, परवीन बानो, मुनीर जहां, कुलसुम बानो, मुस्कान, साबिया, तनाज, सामिया, गुनगुन सहित मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के सदस्यों ने संभाली।

यह रही विजेताएं वेस्ट से बेस्ट मे प्रथम स्थान पर कुलसुम बानो फिरोज खान, रेहाना खान आमीर खान, द्वितीय स्थान पर सामिया असलम हुसैन, आयेशा नूर फ रिद मोहम्मद रही। तृतीय स्थान पर रूखसाना सउद अहमद, नूरसबा मोहम्मद सलीम रही। सजावटी सलाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सबनूर भाटी खलील भाटी, शिफ ा मोहम्मद चांद मोयल, द्वितीय स्थान पर समीम बानो मोहम्मद नजीर, रूकसार कुरैशी हाजी अमीनुद्दी कुरैशी, तृतीय स्थान पर हुसने नूर खलील भाटी,माहेनूर खलील भाटी रही। खाना खजाना में प्रथम तब्बसूम बानो मोहम्मद सादिक, रूकसाना बानो सउद अहमद, द्वितीय स्थान पर यासमीन बानो मसेहम्मद जुनैद आदिल,नूरशबा मोहम्मद सलीम कादरी,तृतीय स्थान पर सामिया असलम हुसैन, परवीन इकराम हुसैन,निदा जेहरा मुफीद अहमद व आयशा बानो फरीद अहमद रही।


Subscribe to my channel