IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया: सुमिता साँखला

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोड़। अम्बिका कॉलोनी एवं साई विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज के पावन पर्व पर सन होटल एंड रिसोर्ट में तीज उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक झूले, घूमर, नृत्य एवं गीत-संगीत का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के लोकगीतों एवं घूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेर दी। इस अवसर पर सुमिता सांखला ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए उल्लास, सौहार्द एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का पर्व है। कॉलोनी की महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया जाता है।

इस वर्ष भी मित्रों एवं परिजनों के साथ तीज उत्सव मनाकर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी मेलजोल एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हुए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी ने मिलकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने सुमिता सांखला,रिंकू गहलोत,दृष्टि साँखला,सुनीता सम्बरिया रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button