Uttar Pradesh News : संसारपुर में लम्बी कूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
प्रतापगढ़। ग्राम सभा संसारपुर, सदर प्रतापगढ़ में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लम्बी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष माननीय बी.एल. पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, मनोज कुमार पटेल (ग्राम प्रधान प्रत्याशी), सूर्यभान बीडीसी एवं हवलदार सरोज के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान त्रिभुवन पुत्र रामप्रकाश, द्वितीय स्थान रमेश चंद्र पटेल पुत्र पुन्नी लाल तथा तृतीय स्थान विनय कुमार ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के परम सम्मानित रामखेलावन पटेल, रामसहाय, जवाहरलाल, सूर्यपाल, रामशंकर, फूलचंद्र, रामकैलाश, अशोक कुमार, रवींद्र यादव सहित क्षेत्र के अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन से गांव के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।




Subscribe to my channel