IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में जनपद फतेहपुर पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन, ऐतिहासिक रूप से 02 शील्ड पर किया कब्जा।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

#IGRangePrayagraj के निर्देशन में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में जनपद फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की गई।


उक्त प्रतियोगिता में जनपद फतेहपुर की पुलिस टीम ने अपने उत्कृष्ट शारीरिक कौशल, अनुशासन, लक्ष्यभेदन क्षमता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया तथा 02 प्रतिष्ठित शील्ड अपने नाम कर जनपद फतेहपुर को गौरवान्वित किया। फतेहपुर पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर #Spfhr द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है तथा इससे जनपद पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रेरित होंगे।

फतेहपुर पुलिस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button