IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : ग्राम पंचायत मछण्ड ग्राम सभा एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं आयोजित किया गया

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

मछण्ड ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत मछण्ड की प्रधान श्रीमती सुशीला देवी शिवराम सिंह भदौरिया एवं सचिव सियाराम तिवारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत से संबंधित विभिन्न आधिकारिक एवं विकासात्मक कार्यों पर भी चर्चा की गई। पंचायत के समक्ष चल रहे तथा प्रस्तावित कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों और पंचायत के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मछण्ड पंचायत सरपंच श्री मती सुशीला देवी शिवराम सिंह भदौरिया एवं सचिव सियाराम तिवारी सहायक सचिव श्रीमती साधना सिंह भोपाली बौहरे महेंद्र सिंह राजावत रविंद्र राठौर मुन्नीलाल ओझा पप्पू शर्मा राजेंद्र यादव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button