IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मछंड के लाडले शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ,

शहीद परिवार का किया सम्मान

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

मछंड । मछंड की धरती के वीर सपूत एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान के शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आईटीबीपी के अधिकारियों, समाजसेवियों, स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने शहीद को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में मिहोना तहसीलदार हरिओम पचौरी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रौन के प्रतिनिधि शिव मोहन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईटीबीपी के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा राकेश सिंह राजावत एवं दीपू सिंह राजावत (सेवानिवृत्त सैनिक) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी विभा चौहान एवं उनके भाई चिंटू चौहान का सम्मान किया गया। अतिथियों ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया जितेन्द्र सिंह चौहान का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीद परिवार हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में समाजसेवी चन्द्रशेखर उपाध्याय, भोपाली बौहरे,वीरेंद्र दूरवार, सियाराम तिवारी,राजू भदौरिया, राजीव गुप्ता, विकास बौहरे मिहोना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत नजर आया।

शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान का बलिदान केवल मछंड का गौरव नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनका जीवन और देश के लिए समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित और मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मछंड की माटी के इस वीर सपूत को शत-शत नमन।
शहीद जितेन्द्र सिंह चौहान अमर रहें।
भारत माता की जय।👏👏
सत्यम शिवहरे मछड

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button