Uttar Pradesh News : प्रेस नोट पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक 17 अगस्त 2026
थाना सोनौली पुलिस ने 14 बोरी लावारिस यूरिया खाद की बराम

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बंसत सिंह के पर्यवेक्षण में तस्करी/मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा चेकिंग व तस्करी रोकथाम के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरडीडाली चौराहे स्थित मिश्रा कृषि बीज भण्डार के बगल से 14 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद की गई।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर मु०अ०सं० निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बरामद खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।
बरामदगी:
• 14 बोरी यूरिया खाद
बरामद करने वाली पुलिस टीम:
• उ0नि0 अभिषेक जायसवाल
• का0 सुरेश सिंह
• का0 ऋषिमूनी राय
• का0 प्रवीण कुमार सिंह
• का0 बृजेश कुमार




Subscribe to my channel