Chhattisgarh News :ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,।
पुलिस बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
* जांजगीर-चांपा पुलिस की अनुकरणीय पहल — चोरी गए मुकुट व आभूषणों की वापसी के बाद विधिवत शुद्धिकरण एवं पुनः श्रृंगार
* ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया
जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित प्रसिद्ध मां चंडी दाई मंदिर में आज श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुछ दिन पूर्व मंदिर से मां के सिर पर सजे चांदी के मुकुट एवं सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली थी।

पुलिस की इसी कार्रवाई के बाद आज पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के नेतृत्व में SDOP चांपा श्री लौकेश बंसल, DSP अजाक श्रीमती सतरूपा तारम, थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय, गणमान्य नागरिक श्री देवेश सिंह सहित पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन की उपस्थित में मां चंडी दाई के चोरी गए मुकुट एवं आभूषणों को न्यायालय से सुपुर्दनामा में प्राप्त कर विधिवत शुद्धिकरण कराया गया और पूरे विधि- विधान एवं श्रद्धा के साथ मां चंडी दाई का पुनः भव्य श्रृंगार किया गया।

भरम बाबा से निकली भव्य शोभायात्रा इस अवसर पर भरम बाबा मंदिर से मां चंडी दाई मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन शोभायात्रा में शामिल हुए और मां चंडी दाई के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पुलिस की कार्रवाई से लौटी श्रद्धालुओं की आस्था मंदिर में चोरी की घटना से जहां ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई सामग्री की बरामदगी ने लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया। आज मां का पुनः श्रृंगार होने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास फिर से देखने को मिला।
ग्राम महंत में महिला कमांडो टीम का गठन कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। महिला कमांडो ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराधों के प्रति जागरूकता तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी




Subscribe to my channel