Chhattisgarh News : स्वतंत्रता दिवस पर “साइबर जागृति” अभियान
* मुख्य अतिथि माननीय श्री गुरुवंत खुशवंत साहेब जी ने सायबर थाना जांजगीर में सेल्फी फ्रेम स्टैंड में सेल्फी लेकर फ्रेम स्टैंड पर सेल्फी लेकर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश * सेल्फी के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश — आमजन एवं युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP और डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए किया गया जागरूक * “सेल्फी लें, संदेश दें—साइबर अपराध से सुरक्षित रहें” जांजगीर-चांपा पुलिस की यह अभिनव पहल साइबर जागरूकता को जन- जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर “साइबर जागृति” जागरूकता अभियान के तहत, समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री गुरुवंत खुशवंत साहेब जी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए गए सेल्फी फ्रेम स्टैंड में सेल्फी लेकर सायबर सुरक्षा का संदेश दिया।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, फर्जी लिंक, OTP एवं डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने का संदेश देना है। सेल्फी फ्रेम के माध्यम से साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री जनमेजय मोहबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS, ASP डॉ. यूलैंडन यार्क, ASP यातायात श्री उदयन बेहार सहित पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel