ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : तहसील नौतनवा में तहसील समाधान दिवस का आयोजन
CDO महराजगंज, SDM नौतनवा व क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण हेतु दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को तहसील नौतनवा में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महराजगंज एवं उपजिलाधिकारी (SDM) नौतनवा तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा संयुक्त रूप से आए हुए आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विकास, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।




Subscribe to my channel