IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : ईटखोरी के बालिका विद्यालय में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी का सामान और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, परोका से हुई गिरफ्तारी

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। ईटखोरी थाना क्षेत्र के परियोजना बालिक उच्च विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चतरा मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 15 अगस्त 2026 की रात्रि में परियोजना बालिक उच्च विद्यालय ईटखोरी के कमरा का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनीत कुमार पिता रघुवीर प्रसाद, ग्राम मानगढ़, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के लिखित आवेदन के आधार पर ईटखोरी थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि स्कूल में चोरी के सामानों के साथ अपराधकर्मी बुलेट गाड़ी से परोका की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी ईटखोरी थाना एवं कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परोका में ही बुलेट गाड़ी एवं उस पर लोड चोरी का सामान के साथ दो अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। डीएसपी ने बताया कि पकड़ाए अपराधकर्मियों की निशानदेही पर चोरी के अन्य सामान को झाड़ी से बरामद किया गया और गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त तुषार कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता अजय राणा, ग्राम परोका और सुनिल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता प्रदीप राम, ग्राम पुरना नगर ईटखोरी दोनों ईटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा जिला के रहने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अलमीरा, एक एक्साइड कंपनी का बैटरी, एक माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर, एक सीसीटीवी कैमरा, एक फिलिप्स मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल, दो स्मार्ट फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद किया गया है। छापामारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआईस बिदेश कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार और ईटखोरी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button