Rajasthan News : बानसेन में सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
बानसेन। सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., बानसेन द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण लाल लढ्ढा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।

नारायण लाल लढ्ढा – बानसेन राजस्थान
समारोह में समिति के व्यवस्थापक, सहायक, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस अशोक लढ्ढा, प्रशासक कन्हैया दास वैष्णव, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भेरु लाल भरुडिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पंचायतीराज चुनाव में विजय एवं सफलता तथा अपने-अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।समारोह में उपस्थित किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
शान्ति लालजी लढ्ढा, गोपी लाल , हिम्मत सिंह जी,राम सिंह जी,कमलेश, श्याम लाल ,धनराज, नारायण लाल,उप सरपंच, मांगी लाल, शम्भू लाल, भगवान लाल,विकी लोढ़ा, एवं बहुत तादात में किसान भाई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी के लिए अल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था रखी गई,



Subscribe to my channel