IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : गिद्धौर सलीमपुर मैदान के पास पुलिस की छापेमारी में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। नशे के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गिद्धौर पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सिमरिया एसडीपीओ नगरगोजे शुभम भाउसाहेब ने चतरा में प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 अगस्त 2026 को प्रातः चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम-सलीमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले हैं। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मेरे नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना अंतर्गत ग्राम- सलीमपुर मैदान के पास से एक व्यक्ति को अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरा व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से नाम- पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रिन्स कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता दिलचन्द राम, ग्राम पहरा, थाना गिद्धौर, जिला चतरा बताया। उन्होंने बताया कि पकड़ाए प्रिन्स कुमार के पास से अवैध ब्राउन शुगर को विधिवत जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से करीब 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन और एक बिना नंबर प्लेट स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में सिमरिया एसडीपीओ नगरगोजे शुभम भाउसाहेब, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित गिद्धौर थाना के रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button