Uttar Pradesh News : भैंस चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना रतनपुरी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक नाजायज चाकू तथा भैंस चोरी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना रतनपुरी क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 15 एचटी 8847 और चोरी की गई दो भैंस बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक नाजायज चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Subscribe to my channel