Uttar Pradesh News : महिला से अश्लील हरकत, मारपीट व गाली-गलौज के आरोप, मुकदमा दर्ज;
पुलिस कर रही है आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। दुकान खाली कराने और एक लाख रुपये पगड़ी की रकम वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट, अश्लील हरकत, गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने, रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दानवती पुत्री गोपीनाथ गोस्वामी, विशाल गोस्वामी पुत्र राजू गोस्वामी निवासी अब्दुल्लापुर समेत अन्य लोगों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियामोहल्ला रौरा कलां निवासी लक्ष्मी पत्नी राकेश कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दानवती से दुकान किराये पर ली थी। दुकान के लिए उसने एक लाख रुपये पगड़ी के रूप में दिए थे। किराये की अवधि पूरी होने के बाद दुकान खाली करने और पगड़ी की रकम वापस मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
महिला का आरोप है कि 9 अगस्त को दानवती, विशाल गोस्वामी और दो अन्य लोग दुकान के अंदर घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विशाल गोस्वामी ने महिला के दोनों हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की तथा दुष्कर्म की धमकी देते हुए महिला ने कपड़े फाड़ दिए और 10 हजार रुपये छीन कर जान से मारने की धमकी देने लगेशिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना मन बहादुर सिंह को सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।



Subscribe to my channel