Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय *अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के तस्करों के विरुद्ध महराजगंज *पुलिस की बड़ी कार्रवाई
03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवा पुलिस, SWAT एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन एवं दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर रेंज, श्री एस. चन्नप्पा द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के निकट पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस, SWAT एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 23:30 बजे संयुक्त पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर-पिपराइच के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप लादकर परतावल बाजार होते हुए नेपाल भेजने की योजना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रान्तर्गत पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप वाहन के नजदीक पहुंचते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पिकअप वाहन की गहनता से तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में रखे नीले रंग के प्लास्टिक बोरे के अंदर कागज के गत्ते में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। बरामद दवाओं में CEREJACK DIAZEPAM INJECTION IP (40×50) के 2,000 एम्पुल तथा BUPRENORPHINE INJECTION IP (94×25) के 2,350 एम्पुल, कुल 4,350 अदद एम्पुल बरामद हुए। प्रत्येक एम्पुल की मात्रा 2 ml है तथा एम्पुल पर लाल रंग से NRx अंकित है।
बरामदगी का विवरण
1. CEREJACK DIAZEPAM INJECTION IP (40×50) — 2,000 एम्पुल, प्रत्येक 2 ml, जिस पर लाल रंग से NRx अंकित है।
2. BUPRENORPHINE INJECTION IP (94×25) — 2,350 एम्पुल, प्रत्येक 2 ml, जिस पर लाल रंग से NRx अंकित है।
3. घटना में प्रयुक्त वाहन — 01 अदद पिकअप वाहन, पंजीकरण संख्या UP56AT5866, जो शिव कुमार रौनियार पुत्र जनार्दन रौनियार के नाम पंजीकृत है।
4. अन्य सामान — 02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन।
घटना का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर काफी समय से भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। अभियुक्तों ने बताया कि इन दवाओं की आपूर्ति बिहार राज्य के टिंकविल उर्फ पिंकू नामक व्यक्ति द्वारा की जाती है। उससे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर दवाओं का ऑर्डर दिया जाता था तथा बताए गए बैंक खातों में पैसों का भुगतान किया जाता था।
बरामद दवाएं चिकित्सकीय उपयोग में डॉक्टर के परामर्श पर दी जाती हैं, परंतु तस्करों द्वारा इनका अवैध रूप से नशे के तौर पर दुरुपयोग किया जाता है, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक है। इनके सेवन से लत, बेहोशी एवं ओवरडोज के कारण मृत्यु तक हो सकती है।
बरामद दवाओं की कुल मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। थाना श्यामदेउरवा पर मु0अ0सं0 230/2026, धारा 8/22(c)/23(c) NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. जाकिर हुसैन पुत्र किताबुल्लाह, निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र 45 वर्ष।
2. गोविंद प्रसाद पुत्र भोली प्रसाद, निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र 55 वर्ष।
3. सचिन पुत्र रमेश, निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र 19 वर्ष।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. जाकिर हुसैन थाना ठूठीबारी का हिस्ट्रीशीटर, HS No. 9A
– मु0अ0सं0 Nil/2006, धारा 41/411 भादवि, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 1236/2006, धारा 8/20 NDPS Act, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 186/2009, धारा 392/411 भादवि, थाना निचलौल।
– मु0अ0सं0 261/2009, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 113/2026, धारा 8/22/23/29 NDPS Act, थाना श्यामदेउरवा।
2. गोविंद प्रसाद थाना ठूठीबारी का हिस्ट्रीशीटर, HS No. 12B
– मु0अ0सं0 17/2005, धारा 323/504/506/324/452 भादवि, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 894/2011, धारा 498A/323/504/506 भादवि, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 771/2015, धारा 323/504/506 भादवि, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 180/2018, धारा 504/506 भादवि, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 19/2021, धारा 8/22 NDPS Act, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 91/2021, धारा 8/22 NDPS Act व 419/420/467/468/471 भादवि एवं 62/65 कॉपीराइट एक्ट, थाना ठूठीबारी।
– मु0अ0सं0 27/2022, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना ठूठीबारी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस/SWAT/SOG टीम
1. सत्यप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष, थाना श्यामदेउरवा।
2. उ0नि0 अभिजित कुमार।
3. उ0नि0 योगेश कुमार सिंह।
4. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह।
5. उ0नि0 आकाश कुमार।
6. हे0का0 राजेश कन्नौजिया।
7. हे0का0 अमित सिंह।
8. हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह।
9. हे0का0 चन्द्रशेखर यादव।
10. हे0का0 वीरेन्द्र मिश्रा।
11. हे0का0 संदीप भास्कर।
12. का0 पंकज यादव।
13. का0 आशीष यादव।
14. का0 अंगद कुमार।




Subscribe to my channel