Madya Pradesh News : नगर टोंक खुर्द में गणतंत्र दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग: बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
जनपद अध्यक्ष व SDM द्वारा दिए गए पुरस्कार; भाजपा व कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की रही गरिमामयी उपस्थिति रही जनपद पंचायत टोंक खुर्द में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया समारोह में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष पोप सिंह तथा एसडीएम रितु चौरसिया उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडलोई जिला काग्रेस उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्याष एव वरिष्ट काग्रेस नेता राजेश पांदा,जनपंत पचायत उपाध्यक्ष प्रतिनीधी सुरेश सिह चाॅदना,नगर परीषद उपाध्यक्ष आरिफ पटेल,युवा काग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र सोलकी,बिक्रम सिह बामनिया,जनपंत पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिह गोर,बालु सिह छावडी सभी जनपंत सदस्य,कृपाल सिह मकवाणा,इरफान पटेल,प्यार सिह ठाकुर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्टप प्रदर्शन और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां प्रतिभाओं का सम्मान: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूहों तथा उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया शील्ड व प्रमाण पत्र वितरण: जनपद अध्यक्ष पोप सिंह एवं एसडीएम रितु चौरसिया द्वारा विजेता बच्चों व आमंत्रित अतिथियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए उत्साहजनक सहभागिता: क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजुद रहे



Subscribe to my channel