Madya Pradesh News :स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भिचौली हप्सी (इंदौर) में विभिन्न आयोजनों के साथ ध्वजारोहण संपन्न

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर इंदौर के भिचौली हप्सी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

1. मां विष्णु भवन में ध्वजारोहण:
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बन्ना मालवीय अंबेडकर के निवास ‘मां विष्णु भवन’ पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भवन में रहने वाले सभी परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरा भवन परिसर ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा।
2. मालवीय बलाई समाज धर्मशाला में ध्वजारोहण:
भिचौली हप्सी स्थित मालवीय बलाई समाज धर्मशाला पर भी गरिमाममय तरीके से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। पूरा धर्मशाला परिसर ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक मौके पर मालवीय बलाई समाज के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष देवकरण मालवीय, तेजु मालवीय, घनश्याम परमार, करनसिंह चौहान, राकेश चौहान, संजय मालवीय, अरुण मालविया, बलराम चौहान, सुशील मालवीय, राहुल मालवीय, मनोज राठौर, सुरेश लाइनमैन सहित समाज के तमाम युवा, बुजुर्ग साथी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।3. शासकीय हाई स्कूल भिचौली हप्सी में कार्यक्रम:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल भिचौली हप्सी में भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सीमा मालवीय द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर वितरित किए गए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
इस अवसर पर भीम आर्मी ब्लू पैंथर के प्रदेश महासचिव बन्ना मालवीय अंबेडकर द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की तस्वीर भेंट की गई। शासकीय हाई स्कूल में कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सीमा मालवीय सहित तमाम सामाजिक एवं ग्रामीण साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद जी और मालवीय जी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बन्ना मालवीय अंबेडकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्य बात रखी कि “सच्ची आजादी क्या होती है, इसे समझना और धरातल पर उतारना अभी बाकी है।”



Subscribe to my channel