Madhya Pradesh News : ग्राम चाबी में हिंदू समाज की जागृति एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक, पदाधिकारियों का गठन

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। मंडला जिले विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम चाबी स्थित कृष्ण मंदिर उपका में हिंदू समाज की जागृति, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांत के संगठन मंत्री सम्माननीय श्री ओम प्रकाश यादव जी, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष डिंडोरी-मंडला श्री जयराम साहू जी तथा ग्राम चाबी से श्री राजेश यादव जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव जी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को हिंदू समाज की एकता, धार्मिक जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ समाजहित में कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से करने, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने तथा युवा वर्ग को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में ग्रामीणों को संकट के समय आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के दायरे में रहते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाने की बात भी कही गई। शस्त्र पूजन जैसी पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों को अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया गया।
संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें—
हेमराज साहू जी — ब्लॉक अध्यक्ष
सुखा प्रसाद साहू जी — ब्लॉक मंत्री
नागेश सोनवानी जी — ब्लॉक उपाध्यक्ष
शिव शंकर साहू जी — ग्राम मंत्री
रख्खू लाल साहू जी — सह ब्लॉक उपाध्यक्ष
मुनि राज साहू जी — ब्लॉक मंत्री
राजेश यादव जी — ब्लॉक मंत्री
को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के निर्धारित लक्ष्यों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी भाईचारा, अनुशासन, शिक्षा, सामाजिक सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता आवश्यक है।
ग्राम चाबी में आयोजित यह बैठक संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।



Subscribe to my channel