Himachal Pradesh News : ग्राम पंचायत धरोगड़ा के सभागार में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
ग्राम पंचायत धरोगड़ा के सभागार में 80वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान पुष्पा ठाकुर ने राष्ट्रध्वज फहराया तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान पुष्पा ठाकुर ने ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस शुभ अवसर पर सेवानिवृत्ति सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही की आजादी के शुभ अवसर पर पहली बार खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता दीपक वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, सचिव यशवंत वर्मा के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी गण व कर्मचारी गण वह पंचायत के गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की प्रगति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।



Subscribe to my channel