IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सर्वोदय इंटर कॉलेज के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

लम्भुआ बाजार से दिगरा रोड होते हुए विद्यालय पहुंची यात्रा, विधायक समेत कई लोग रहे मौजूद

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ, सुलतानपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दिगरा रोड से गुजरी और वापस सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगों से सजा यात्रा का दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में विधायक सीताराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान लम्भुआ पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button