IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : लोकहित से जुड़े प्रकरण फाईलों में अटकें नहीं, समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें ओआईसी : कलेक्टर

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में निरंतर अभियान चलाने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कॉलोनी संबंधी मामलों के लिए कलेक्ट्रेट में कॉलोनी सेल के गठन के निर्देश कलेक्टर ने कहा लोक सेवा गारंटी के पदाधिकारियों को लंबित प्रकरण निपटाने के बाद ही उनको अवकाश प्रदान करें बुधवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट की सभी शाखाओं के ओआईसी के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों से उनके पदीय दायित्वों की जानकारी ली और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने शाखाओं की मूलभूत जानकारी सभी को रहे और लोकहित से जुड़े कोई भी प्रकरण फाईलों में अटकें नहीं एवं अन्य कार्यों की पेडेंसी भी शाखाओं में न रहें। कलेक्टर श्री मीना ने जिले में अनुकंपा नियुक्ति के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए और कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को संवेदनशीलता से निराकृत कर प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने कॉलोनी से संबंधित मामलों को देखने के लिए एक कॉलोनी सेल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नजूल की लीज की जमीन के नवीनीकरण के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई करें, यह राजस्व को बढ़ाने का बड़ा स्त्रोत है।

साथ ही कलेक्टर ने सभी शाखा प्रभारियों से शाखाओं मेें आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने आयोगों की सभी प्रकार की शिकायतों के तत्काल जबाव प्रस्तुत करने के भी संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को ई-आफिस के माध्यम से ही फाईल मूवमेंट करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लोक सेवा गारंटी के पदाभिहित को उनके पास लंबित प्रकरण निराकरण करने के बाद ही उनको अवकाश प्रदाय किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button