Madhya Pradesh News : कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में घूरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नवांकुर सखी कार्यक्रम
तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता और हरित जीवन का संदेश, पौधों का किया वितरण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में राजनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत घूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खैरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित नवांकुर सखी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नवांकुर सखियों ने सामूहिक तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर बमीठा सेक्टर की नवांकुर प्रतिनिधि ग्यासी रजक, परामर्शदाता जितेन्द्र सिंह सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण, पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


Subscribe to my channel