IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर में गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो मुठभेड़ों में 5 आरोपी गिरफ्तार ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में 5 शातिर गौकशी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाइयों में 4 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर गौकशी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रास गोवंश, गौकशी के उपकरण और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। वहीं, थाना नई मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भी गौकशी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और गौमांस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इन दोनों सराहनीय कार्रवाइयों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बाइट देते हुए पुलिस टीमों की कार्रवाई की जानकारी दी और गौकशी जैसे अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button