Madhya Pradesh News : सीधी में प्रियंका साकेत की हत्या के विरोध में बीएसपी का पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
सीधी जिले में प्रियंका साकेत का अपहरण कर जलाकर मार देने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतका के माता-पिता का आरोप है कि इस घटना में 6-7 लोग शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अन्याय के विरोध में 10 अगस्त 2026 को बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय जियाल अहिरवार जी के नेतृत्व में सीधी में विशाल पैदल मार्च निकाला। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार बौद्ध, जोन प्रभारी रमेश साकेत जी, जिला अध्यक्ष रामखिलवन रजक जी सीधी सहित बीएसपी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं-बहने शामिल हुईं। बीएसपी नेताओं ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार जी ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, बीएसपी चुप नहीं बैठेगी। नारे: “प्रियंका को न्याय दो”, “दोषियों को फांसी दो”, “जय भीम जय बीएसपी


Subscribe to my channel