Uttar Pradesh News : 1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में रजिस्ट्री बाबू गिरफ्तार
रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
मामले में रजिस्ट्री कार्यालय बाबू पर शिकंजा कसने के बाद भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है,मामला वायरल होते ही लोगों के बीच भारी आक्रोश है,लगातार उठ रहे सवालों के बीच लोगों की ओर से लंबे अर्से से रिश्वत व कमीशन के इस खेल का आरोप लगाकर जांच की मांग तेज हो गई है,लोगों का आरोप है की इतने बड़े स्तर पर अकेले लिपिक बाबू का मोर्चा संभालना तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं,जहां मामले में गंभीरता से जांच कर इस खेल के पीछे जो भी नाकाबपोश दोषी हो उसपर पर भी कार्यवाही कर उठ रहे सवालों पर विराम लगाया जा सकता है,हालही जनपद आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था जिसको लेकर रजिस्ट्री कार्यालय बाबू की करतूत सरकार को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है,योगी सरकार में जीरों टालरेंस की कार्यवाही का हवाला दिया जाता है वहीं खुलेआम 1 लाख की रिश्वत मांगे जाने के मामले में सरकार के वायदों पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है, हालांकि लोगों ने योगी सरकार पर भरोसा जताकर मामले में बाबू के साथ जो भी नाकाबपोश होगा उसपर भी शिकंजा कसा जाएगा ऐसा मानना है,और जनता का यही विस्वास 2027 में सरकार की नैय्या को पार लगाने में अहम योगदान साबित हो सकता है।



Subscribe to my channel