IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा अ वैध तस्करी पर कार्रवाई, बलैनो गाड़ी में लदे 7 बोरी अखरोट व फेयर एंड लवली क्रीम सहित भारी मात्रा में सामान बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे चलाए जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस द्वारा कस्बा फरेन्दा से एक बलैनो गाड़ी (गाड़ी सं0 UP56AY1907) को रोककर ली गई तलाशी में भारी मात्रा में अवैध तस्करी का सामान बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा, निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती।
• उम्र: करीब 34 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
1. अखरोट: 07 बोरी
2. फेयर एंड लवली पाउच: 12 बोरी
3. मैगी: 02 गत्ता
4. फेयर एंड लवली ट्यूब: 275 अदद (04 प्लास्टिक में)
5. वाहन: 01 अदद बलैनो कार (गाड़ी नं0 UP56AY1907)

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. राघवेन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष, थाना फरेन्दा)
2. उ0नि0 सौरभ पटेल (थाना फरेन्दा)
3. कां0 अनिल कुमार यादव (थाना फरेन्दा)
4. रिकां0 गौरव वर्मा (थाना फरेन्दा)
5. रिकां0 अजय यादव (थाना फरेन्दा)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button