Uttar Pradesh News : हुसैन बने AIMIM शहाबगंज यूथ ब्लॉक अध्यक्ष संगठन विस्तार कर बूथ अध्यक्षों का हुआ चयन – डॉ अलाउद्दीन कादरी जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.
चंदौली चकिया विधानसभा चकिया 383 (सु.) में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक लतीब शाह बाबा मजार के पास सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के मिशन को जन जन तक पहुंचाने के लिए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरे। जिला प्रमुख महासचिव वकील शेख मंसूरी ने बताया कि अब मौजूदा सरकार में सभी वर्ग के लोग महगाई का सामना कर रहे हैं भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है बीजेपी हमेशा हिंदू मुस्लिम की राजनीत करती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि सूबे से बीजेपी की सरकार हटे। अगर बीजेपी को को सत्ता से बाहर करना होगा तो सभी विपक्ष पार्टी को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।

अब मुसलमान इनके बहकावे में नहीं आने वाला है और इस बार AIMIM के प्रत्याशी को वोट देने का मूड बना लिया है अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन कादरी ने कहा कि सभी जिम्मेदार व्यक्ति अपने बूथों को मजबूत करें। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी इसके बाद बूथ प्रभारी का नियुक्ति पत्र दिया। बैठक की अध्यक्षता बरकत वारसी तथा संचालन हाफिज इरफान कादरी ने किया । बैठक में शाहनवाज कादरी, सैदर, मौला अली, अब्दुल रब, निशार अंसारी , गुलाम सरवर नसीम शाह अमीर हमजा, वसीम अंसारी, अहमद अंसारी आदि दर्जनों में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel