IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : गर्भवती महिलाओं के वजन और बच्चों की पोषण स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

पोषण ट्रैकर पर फर्जी डाटा की प्रविष्टि न हो, कलेक्टर ने दिए सत्यापन के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

लाडली लक्ष्मी के लंबित भुगतान का विशेष अभियान चलाकर करें निराकरण आंगनवाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश सेम मेम बच्चों का रिकवरी रेट कम होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को विशेष ध्यान देने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास अशोक विश्वकर्मा, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के डाटा का स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के डाटा से मिलान कराने के लिए बीएमओ के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनसी महिलाओं के वजन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जिन महिलाओं का वजन अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ रहा है, उनकी सूची तैयार कर फॉलोअप एवं पोषण सुधार के प्रयास करने को कहा। गौरिहार एवं बक्सवाहा क्षेत्र में कम वजन वाली महिलाओं के मामलों में विशेष ध्यान देते हुए नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए।

सीडीपीओ को माह में दो बार बैठक के निर्देश कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजर की सीडीपीओ द्वारा माह में दो बार बैठक लेने तथा मंगल दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पोषण ट्रैकर पर किसी भी प्रकार का फर्जी या अप्रमाणित डाटा दर्ज न हो। प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने बच्चों के चिन्हांकन एवं उनकी पोषण स्थिति की ब्लॉकवार निगरानी करने, एमएमबीएसके में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने तथा सैम बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार और सेम मेम बच्चों का रिकवरी रेट कम होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़ामलहरा क्षेत्र में सेम बच्चों की रिकवरी पर विशेष फोकस करने तथा रिकवरी की जानकारी पोषण ट्रैकर पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने को कहा। सीडीपीओ को सैम बच्चों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बच्चा वास्तव में रिकवर हुआ है अथवा नहीं। साथ ही 3 से 6 वर्ष आयु के सभी बच्चों का पोषण ट्रैकर पर पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

लाडली लक्ष्मी के लंबित भुगतान का करें तत्काल निराकरण कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में आधार मिसमैच के कारण लंबित प्रकरणों तथा लाडली लक्ष्मी योजना के रुके हुए भुगतान के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनविश्वास अभियान के तहत बक्सवाहा सीडीपीओ को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन में लाडली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी संचालन समय, पोषण आहार एवं नियुक्ति संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सक्षम आंगनवाड़ी में पोषण वाटिका एवं वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर कलेक्टर ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका एवं वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को पंचायत के माध्यम से प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरणों का एमपीईबी के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, सीडीपीओ के भ्रमण एवं प्री-स्कूल एजुकेशन की भी विस्तार से समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button