Uttar Pradesh News : मिलक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मिलक मंडल के तत्वावधान में मिलक नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा नगर अध्यक्ष ममता अत्रि रहीं, जबकि मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दीक्षा गंगवार रहीं। यात्रा में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू जाटव, जिलामंत्री अर्जुन रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषि पाण्डेय तथा जिला मंत्री प्रदीप जाटव, दीक्षा गंगवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मनोज पाण्डेय, विजय पाल, नन्हें राम पाण्डेय, डॉ. चन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रेमशंकर पाण्डे, चंद्रभान, कुंवर नरेंद्र गंगवार, टेकचंद गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, सईया सक्सेना, देवेंद्र सरदार, कपिल देव कोरी, डॉ. रामबहादुर गंगवार, शांति स्वरूप, हरपाल सिंह, मोर सिंह गंगवार, अवधेश एवं सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भव्य तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।


Subscribe to my channel