IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ज़िला पंचायत अध्यक्ष गाज़ीपुर श्रीमती सपना सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर पांडेय जी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाज़ीपुर जनपद से है जहां की सुरक्षित विधान सभा सैदपुर 374की ग्राम पंचायत देवकली में श्रीमती सपना सिंह जी ज़िला पंचायत अध्यक्ष गाज़ीपुर तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर पांडेय जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रतिभाग किया, भव्य तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत देवकली स्थित अति प्राचीन ब्रह्म स्थान देवकली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मऊ पारा, मुस्लिमपुर उर्फ़ रहीमपुर, पहाड़पुर चौराहा होते हुए अमर शहीद संजय यादव के पैतृक गांव धनईपुर में स्थित शहीद संजय यादव जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा के साथ संपन्न हुई, इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से ज़िला पंचायत अध्यक्ष गाज़ीपुर श्रीमती सपना सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर पांडेय जी, देवकली मण्डल अध्यक्ष श्री अखिलेश कुशवाहा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रीकांत सिंह जी, दिलीप गुप्ता जी, गुरु प्रसाद गुप्ता जी, नरेन्द्र कुमार मौर्या, तेरसु यादव जी , रामराज बनवासी जी, तथा महिला मंडल की ललिता कुशवाहा जी सहित बड़ी संख्या में पुरुष तथा महिलाएं शामिल हुई, कार्यक्रम में उपस्थित शहीद संजय यादव जी की माता तथा उनकी धर्मपत्नी, भाई, पुत्र एवं परिवार के सभी सदस्यों द्वारा इस भव्य तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया इस यात्रा में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button