उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News शराब पीकर वाहन चलाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने एक वाहन चालक को किया गिरफ्तार तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 142 लोगों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही.

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने व उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग श्री प्रभात कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने में वाहन चालक राजेश चन्द्र पुत्र बसन्त बल्लभ निवासी ग्राम पासदेव पो0 सलिया थाना बेरीनाग को एम0वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं होटल/ ढाबों/ सार्वजनिक स्थलों/ पर्यटन स्थलों /धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने व गंदगी करने वाले कुल 142 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम व एम0वी0 एक्ट व कोटपा अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button