IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आर्य समाज की कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन, हरस्वरूप व्यास बने प्रधान और सत्य प्रकाश आर्य मंत्री

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। आर्य समाज मंदिर मुस्करा में यज्ञ के समापन के बाद आर्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। सर्वसम्मति से श्री हरस्वरूप व्यास को प्रधान तथा श्री सत्य प्रकाश आर्य को मंत्री चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आर्य समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 9 अगस्त को भरुआ सुमेरपुर में आयोजित होने वाले बुंदेलखंड स्तरीय आर्य सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button