ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ हादसा हो गया। सड़क किनारे खुली नाली में बच्चे गिर गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
तस्वीरें दिल्ली के जगतपुरी इलाके की हैं, जहां सड़क किनारे बनी नाली बच्चों के लिए हादसे का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों के गुजरने के दौरान बच्चे नाली में गिर गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नाली को ढकने या सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सड़क और नाली के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाली को तुरंत ढका जाए और सड़क किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि दोबारा कोई बड़ा हादसा न हो।


Subscribe to my channel