IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : नोएडा: सेक्टर-63 से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए दर्जनों शिवभक्त, दुद्धेश्वरनाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

नोएडा। सेक्टर-63 से दर्जनों शिवभक्त बाइक पर सवार होकर कांवड़ यात्रा के लिए गंगोत्री धाम रवाना हुए। श्रद्धालु गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और दुद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि वे गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि उनकी विशेष मनोकामना है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें। इसी मनोकामना के साथ वे आस्था और श्रद्धा से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।

बाइक पर सवार शिवभक्तों के जत्थे के रवाना होने के दौरान क्षेत्र में भक्ति का माहौल नजर आया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button