IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बारिश में भी नहीं थमा सेवा का संकल्प, डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का किया स्वागत ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लगातार हो रही बारिश भी प्रशासन के सेवा भाव और व्यवस्थाओं को प्रभावित नहीं कर सकी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का कुशल-क्षेम जाना, यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिवभक्तों को सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बारिश के बावजूद प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ कांवड़ मार्ग पर तैनात रहा और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील भी की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button