IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शिवभक्तों के बीच पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा, खतौली शिविर में प्रसाद वितरित कर बढ़ाया उत्साह ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने थाना खतौली क्षेत्र के अंतर्गत अलकनंदा नहर पुल के समीप मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा स्थापित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा उनका कुशलक्षेम पूछते हुए यात्रा से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी आवश्यकता पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना मुजफ्फरनगर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है, ताकि सभी शिवभक्त अपनी यात्रा सकुशल एवं श्रद्धापूर्वक पूरी कर सकें

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button