IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : संजीव नायक बने भाजपा प्रदेश सह संयोजक

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं प्रदेश संयोजक मान सिंह यादव द्वारा संगठन की अनुशंसा पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी में लहार क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, मैराथन रनर एवं अधिवक्ता संजीव नायक को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। संजीव नायक की नियुक्ति पर लहार विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण भिंड जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं खेलों के प्रति समर्पण से प्रदेश में खेल प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के उपरांत संजीव नायक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को संगठन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेंगे। नियुक्ति के उपरांत संजीव नायक ने पार्टी नेतृत्व, लहार विधायक अम्बरीष शर्मा एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को संगठन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button