IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : युवा कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंकखुर्द, 06 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस, ब्लॉक टोंकखुर्द के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित दावा राशि के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील कार्यालय टोंकखुर्द में राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन का वाचन जनपद पंचायत अध्यक्ष पोपसिंह ठाकुर ने किया । ज्ञापन में बताया गया कि तहसील टोंकखुर्द के बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नियमानुसार फसल बीमा कराया था, लेकिन फसल खराब होने के बावजूद आज तक अधिकांश किसानों को बीमा दावा राशि प्राप्त नहीं हुई है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा बीमा राशि वितरण की घोषणा की जा चुकी है, इसके बावजूद देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के लगभग 90 प्रतिशत किसान अभी भी बीमा राशि से वंचित हैं। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित दावा राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए। साथ ही सोयाबीन का समर्थन मूल्य न्यूनतम 7000 रुपये प्रति क्विंटल* एवं गेहूं का समर्थन मूल्य *3000 रुपये प्रति क्विंटल* निर्धारित किया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तेज हवा एवं बारिश के कारण खेतों में लगे बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराने की भी मांग की गई।

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान करने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों के हित में युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस टोंकखुर्द के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button