Uttar Pradesh News : कांवड़ियों के बीच छद्म वेश में मोबाइल चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खालापार पुलिस ने छद्म नाम एवं छद्म वेश धारण कर कांवड़ श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी के दो अभियोगों का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल फोन, एक काला पिट्ठू बैग, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड की फोटो कॉपी, 700 रुपये नकद, एक बड़ा जैक, डिश/केबल का तार तथा एक चाकू बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना खालापार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 8 घंटे में दोनों अभियोगों का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल व अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा डायल 112

Subscribe to my channel