IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

रिपोर्टर नौरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

जनपद बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के क़स्बा झालू में गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कस्बा झालू के मौहल्ला रामलीला निवासी सुशील (50) पुत्र विशना अपनी पत्नी पुष्पा के साथ गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खेत से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान झालू स्टेशन की ओर जा रही दूसरी बाइक, जिस पर समीर पुत्र आमीर और अरशद सवार थे, सामने से आ गई। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सुशील, उनकी पत्नी पुष्पा और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस व झालू चौकी पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button