Madhya Pradesh News : सेवढ़ा विधायक ने रामप्रकाश गुप्ता को बनाया इंदरगढ़ गल्ला मंडी का विधायक प्रतिनिधि, व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश
सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ सेवडा कृषि उपज मंडी में रामप्रकाश गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि घोषित किया है। रामप्रकाश गुप्ता पूर्व में गल्ला व्यापार मंडी के अध्यक्ष एवं नगर गहोई समाज के अध्यक्ष भी हैं। विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद आज मंडी परिसर में व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान मौजूद रहे।

इसमौकीपर विजय राम गुप्ता, धुरव यादव, गिरधर बिलेया, सोनू गुप्ता, बालजी साहू, कमल शिवहरे, रवि मिश्रा, दीपू मिश्रा, मलखान यादव, धर्मेंद्र शिवहरे, आशीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, अकरम खान, रोहित गुप्ता, शाहिद खान, मंडी सचिव विक्रम सिंह, मंडी निरीक्षक उत्तम मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, बंटी श्रीवास्तव, बंटी गेडा* सहित मंडी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्यापारियों ने कहा कि रामप्रकाश गुप्ता के अनुभव से मंडी की व्यवस्थाएं और पारदर्शी होंगी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और मंडी में किसान हितैषी काम होंगे।


Subscribe to my channel