IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : चुटका परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित विस्थापन प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला । कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने चुटका परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्यों में समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, भू-अर्जन, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को मुआवजा राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें, उनकी शंकाओं एवं भ्रांतियों का समाधान करें तथा परियोजना से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने परियोजना की प्रगति की प्रत्येक सात दिवस में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ ने बताया कि परियोजना से 289 परिवार दोहरे विस्थापन से प्रभावित हैं, जिनमें 98 कृषक शामिल हैं। अब तक 119 विस्थापित परिवारों में से 107 परिवारों की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि 12 प्रकरण लंबित हैं। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर 30 नवंबर तक विस्थापन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। रोजगार एवं पुनर्वास की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 62 स्थानीय विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है तथा शेष 25 पात्र व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 30 परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस दौरान बैठक में एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button